बिहार

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण के बाद की उच्चस्तरीय बैठक

दिल्ली,  सोनू कुमार : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण किया। श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कल ही श्री जोशी की नियुक्‍त इस पद पर हुई थी। वे उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों का प्रभार भी संभालते रहेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं और प्रमुख कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का आकलन करने के लिए शिक्षा मंत्रालय की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी और मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

बाद में मीडिया से बातचीत में श्री जोशी ने यह जिम्‍मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि वे मंत्रालय की कार्यप्रणाली, नीतियों और जारी कार्यक्रमों की व्यापक समझ के लिए बैठकें कर रहे हैं। यह बड़ा और महत्वपूर्ण विभाग है और उनकी प्राथमिकता शिक्षा मंत्रालय के कार्यों को पूरी तरह से समझना है, ताकि वे कार्यक्रमों को आगे बढ़ा सकें और नई पहल लागू कर सकें।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: