ताजा खबरेंबिहार

बिहार के सभी स्कूलों में 23 मई से 14 जून तक गर्मी की छुट्टी घोषित

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिहार सरकार ने स्कूल के लिए गर्मी छुट्टी की घोषणा कर दी है। यह आदेश सभी सरकारी व निजी स्‍कूलों पर लागू रहेगा। 23 मई से 14 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। हालांकि कुछ स्कूलों ने पहले ही छुट्टी कर दी है। इन दिनों बिहार में बढ़ती गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं। जिसके चलते लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे है। प्रदेश के दक्षिणी भागों में सप्ताह तक प्रचंड गर्मी व लू की स्थिति बने रहने के आसार भी बताए जा रहे है।

ऐसे में बिहार सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए गर्मी छुट्टी की घोषणा कर दी है। सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 23 मई से 14 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी छुट्टी का निर्देश दे दिया गया है। और सरकार ने छोटे बच्चों को घर में ही रहने का आदेश दिया है।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: