क्राइमबिहार

अचानक पैक्स अध्यक्ष पर चली गोली!

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के भरगामा पंचायत वार्ड 5 निवासी सूरज प्रताप पिता वासुदेव सिंह पैक्स अध्यक्ष ने मंगलवार को भरगामा थाना में एक आवेदन दिया है। आवेदन में सूरज प्रताप ने कहा है,कि वे सोमवार की संध्या 7 बजे घर के बगल में हो रहे भागवत कथा को सुनने निकला था। इसी दौरान श्यामसुंदर ऋषि के घर के समीप दक्षिण दिशा की ओर से अपाची बाइक लेकर आ रहे 2 लड़का ने उत्तर दिशा की ओर जाने के क्रम में उनके ऊपर गोली चला दिया। इसके उपरांत बाइक की रोशनी पड़ने पर सूरज ने एक लड़के के हाथ में पिस्टल देखकर वे नीचे बैठ गए।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद अपराधी तेजी से भरगामा बाजार की ओर भाग गया। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष ने हो-हल्ला किया लेकिन भागवत कथा में लोडस्पीकर बजने के कारण कोई भी आदमी उनके आवाजों को नहीं सुन पाया। इसके बाद पीड़ित सूरज वे अपने सेन्ट्रल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र पर पहुंचा और आसपास के सभी लोगों को इस घटना की जानकारी दी। बता दें,कि पैक्स अध्यक्ष ने जो आवेदन दिया है उसमें अपने जान को खतरा बताते हुए उचित न्याय की मांग किया है। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार उन्हें खबर लिखे जाने तक इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: