बिहार

छात्रों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Ad 5


अररिया, रंजीत ठाकुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां देशभर में गुस्सा है, वहीं नरपतगंज प्रखंड के घुरना बाजार स्थित अद्वैत मिशन स्कूल के शिक्षक व छात्र छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर इस हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी । स्कूल प्रशासन ने मोदी सरकार से पाकिस्तान से बदला लेने की भी मांग की है । विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत तिवारी ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए हमले को लेकर देश भर में गुस्सा है ।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि जैसे ही इस हमले की तस्वीर देखी उनकी रूह कांप उठी । इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस हमले में मारे गए 26 लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की है । उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील किया है कि इस हमले में शामिल आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत तिवारी, कमल गुप्ता, उमेश कुमार, गौरव कुमार, प्रियंका कुमारी, रुपम कुमारी, राशि जैन ,अनीसा कुमारी, सुषमा कुमारी, कृष्णा कुमार, आदि मौजूद थे ।

Related posts

विमला फाउंडेशन द्वारा “पर्यावरण कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

अधिवक्ता लिपिक संघ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब 359वां प्रकाशपर्व तैयारी

error: