ताजा खबरेंबिहार

छात्र-छात्राओं ने बनाई सुंदर राखियाँ, विजेताओं को मिला पुरस्कार

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। कैमाशिकोह स्थित जीजस एंड मेरी एकैडमी में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भाई-बहन के प्रेम को समर्पित राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखियाँ बनाईं। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडली के रूप में इनर व्हील क्लब ऑफ पटना सिटी की अध्यक्ष रीता रस्तोगी एवं सदस्य तराना, साथ ही रोटरी पटना सिटी सम्राट की ओर से रो. पूजा शर्मा एवं रो. लता कपूर उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

राखी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से प्रथम पुरस्कार इरम फातिमा को द्वितीय पुरस्कार समर राज को एवं तृतीय पुरस्कार अर्चित सिंह को मिला, सब सनियर ग्रुप से प्रथम पुरस्कार परिधि जयसवाल को द्वितीय पुरस्कार क्रिश कुमार को एवं तृतीय पुरस्कार मायरा पैट्रिक को मिला तथा सिनियर ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अदिती टंडन को द्वितीय पुरस्कार माही को एवं तृतीय पुरस्कार रागिनी गुप्ता को मिला। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन शर्मा के नेतृत्व में शिक्षिका अर्चना ठाकुर एवं गीतांजलि वर्मा ने किया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: