बिहार

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को मिला सम्मान

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगल तालाब स्थित पतलीपुत्र परिषद में महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की ओर से इंटरनशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड (Internship Excellence Awards) सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश बल्लभ, पूर्व डीएसपी विजय कुमार यादव, वार्ड 71 की पार्षद अंजलि राय और वार्ड 57 की पार्षद गायत्री गुप्ता उपस्थित रहीं।

समारोह में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद कई छात्राओं ने महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन से जुड़कर समाज सेवा का संकल्प लिया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

Related posts

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना में डेजी क्लब का किया शुभारंभ

बसमतिया व फुलकाहा के विद्यार्थियों को बताए गए कानूनी अधिकार, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश

56वीं वाहिनी एसएसबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों व जवानों ने ली ईमानदारी की शपथ