बिहार

छात्रों ने नालंदा डीएम कार्यालय का घेराव कर किया हंगामा

20230201 134744

इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन समय से नहीं पहुंचने पर सैकड़ों छात्रों को परीक्षा से किया गया वंचित। छात्रों ने नालंदा डीएम कार्यालय का घेराव कर किया हंगामा।

इधर नालन्दा जिले के बिहारशरीफ समाहरणालय के पास आज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों का आरोप है कि हमलोग नालन्दा कॉलेज गेट पर लाईन में लगे हुए थे इसी बीच अचानक गेट के बन्द कर प्रवेश वर्जित कर दिया गया।

जिससे हमलोगों का परीक्षा छूट गया है। इसी मामले को लेकर छात्रों ने जब कॉलेज गेट पर हंगामा किया था इसी मामले में पुलिस ने कई छात्रों को पिटाई भी किया है। इसी बात को लेकर छात्रों ने समाहरणालय गेट को जाम कर दिया है और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!