पंजाब

ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा : एसडीएम अमित गुप्ता

अबोहर(शर्मा जी): चुनावों के बाद ईवीएम मशीनों को कडी सुरक्षा के बीच रखा गया है। एसडीएम कम अबोहर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अबोहर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें रखने के लिये डीएवी कालेज आफ ऐजूकेशन में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिये थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। इसमें बीएसफ के जवान व पंजाब पुलिस के जवान शामिल हैं। इसके इलावा सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं व इसको देखने के लिये एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें किसी भी उम्मीदवार का प्रतिनिधि वहां पर बैठकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले सकता है। इसके इलावा बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के लिये स्ट्रांग रूम डीएवी कालेज आडीटोरियम में बनाया गया है। वहां भी सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये हैं। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये आज आब्र्जवर ने दौरा किया । एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि वोटों की गिनती वाले दिन पत्रकारों के लिए भी विशेष रूम बनाया गया है जहां पर हर पल की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा यहां पर चाय पान की भी व्यवस्था की जायेगी।

Related posts

मंत्री की दस्तक… PHC में हड़कंप दो साल से दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं फार्मासिस्ट सस्पेंड

आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे तो आज इलाज नहीं! हरियाणा में IMA की 24 घंटे की हड़ताल

पवन के कातिलों को इंसाफ न मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूटा

error: