बिहार

पटना ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की बाइक बरामद, चालक फरार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान एक बार फिर सफल रहा। चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01FW4470) को जांच के लिए रोका गया, लेकिन वाहन चला रहा युवक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को जब्त किया और इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी। जांच में खुलासा हुआ कि उक्त बाइक चोरी की है, जिसके संबंध में फुलवारी शरीफ थाना में कांड संख्या 1089/25, दिनांक 07/07/2025 को मामला दर्ज है।

पुलिस द्वारा बरामद बाइक को नियमानुसार फुलवारी शरीफ थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। फरार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। राजधानी की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार सतर्क और प्रतिबद्ध नजर आ रही है। आम जनता की सुरक्षा के लिए यह अभियान सराहनीय कदम साबित हो रहा है।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर