बिहार

सम्पत चक के मनोहरपुर कछु आरा में नकली दवाओं का भंडार जब्त, 11 लाख रुपये मूल्य की कोडीन सिरप बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गोपालपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर कछुआरा स्थित एक गोदाम में मंगलवार को नकली कोडीन सिरप का बड़ा जखीरा बरामद किया गया. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें छापेमारी कर 7100 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप जब्त किया गया।

जब्त की गई दवाओं में विस्कुफ 55 बॉक्स (5500 बोतल) और शिकॉफ टी 10 बॉक्स (1600 बोतल) शामिल हैं. इनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान कुणाल कुमार (पुनपुन) को गिरफ्तार किया गया है. गोदाम को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में जेएनआई इंटेलिजेंस टीम के ज्योति रंजन (निरीक्षक), अख्तर अली (एसआई), तथा सिपाही संजीव कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित