बिहार

विपक्ष का बंद टांय-टांय फुस्स : अरुण मांझी

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार राज्य जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी ने विपक्ष द्वारा बुलाए गए तथाकथित बिहार बंद को सिरे से खारिज करते हुए उसे “टांय टांय फुस्स” करार दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रिया का विरोध मे यह बंद पूरी तरह असफल रहा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने साफ कर दिया है कि उन्हें लोकतंत्र की नहीं सिर्फ अपने सियासी अस्तित्व की चिंता है.विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिन्होंने कभी बिहार को जंगलराज में धकेला था जिनके राज में दलित, महादलित, पिछड़े और गरीब तबके का जीना मुश्किल हो गया था.वे आज जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बिहार की जनता अब सब जान चुकी है। अरुण मांझी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हर वर्ग के लिए समान अवसर और समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है.जनता अब झूठे नारों, बंद और हंगामे की राजनीति नहीं चाहती।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित