बिहार

एसटीएफ टीम ने बालू माफिया सत्येंद्र पांडे सहित चार बालू माफिया को किया गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सोन नदी में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाला कुख्यात सत्येंद्र पांडे व नीरज पांडे सहित चार को एसटीएफ ने पटना के रूपसपुर थाना अंतर्गत रूकनपुरा से गिरफ़्तार कर लिया है। भोजपुर जिले के कोइलवर में दोहरे हत्या कांड का आरोपी सत्येंद्र पांडे लंबे अरसे से फ़रार चल रहा था। बालू माफिया सिपाही राय और सत्येंद्र पांडे के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर सोन नदी में बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई थी।

इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। हत्या में कुख्यात सत्येंद्र पांडे गिरोह का नाम सामने आया था। पुलिस दबिश के कारण सत्येंद्र पांडे फ़रार चल रहा था। सत्येंद्र पांडे के ख़िलाफ़ भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा था। पुलिस मुख्यालय ने मामले को एसटीएफ को सौंप दिया। इसके बाद एसटीएफ पीछे लग गयी। रविवार को एसटीएफ , पटना पुलिस व भोजपुर पुलिस ने संयुक्त रेड कर सत्येंद्र पांडे , नीरज पांडे सहित चार को रूपसपुर इलाक़े से गिरफ़्तार किया है। भोजपुर पुलिस सत्येंद्र पांडे से पूछताछ कर रही है।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक