बिहार

एसएसबी के स्पेशल टीम ने प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया पुलिस के हवाले

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा से सटे रविवार के देर शाम जोगबनी में एसएसबी के स्पेशल टीम ने सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जोगबनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सीमा पिलर संख्या- 179/02 से 2 किलोमीटर अंदर जोगबनी थाना क्षेत्र के महेश्वरी रेलवे ढाला के व्यक्ति से जांच के क्रम में ब्युरेनरफीन (ल्यूपीजेसिक) इंजेक्शन-100 पीस-बैच नंबर-1364 एवं फेनिरोमाईन मेलिएट इंजेक्शन 195 पीस-बैच नंबर-2123096 के अलावे एक मोबाइल,बरामद किया।वहीं जोगबनी थाना पुलिस ने सामग्री के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्ति पर कांड दर्जकर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: