बिहार

एसएसबी ने 240 किलो गाजा सहित एक चार चक्का स्कॉर्पियो किया जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के स्पेशल टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमा से सटे गांव, सोनपुर पंचायत के ग्वारपुछरी से एक चार चक्का स्कॉर्पियो वाहन में लदे 240 किलो गाजा को जप्त करने में सफलता प्राप्त किया है। एसएसबी को सूचना मिली थी की नेपाल के तरफ से कुछ लोग गंजा लेकर भारतीय क्षेत्र में आने वाले हैं जिसके बाद एसएसबी ने अपना स्पेशल टीम को निगरानी में लगा दिया । एसएसबी की टीम सीमा क्षेत्र में छुप कर हर आने जाने वालों पर निगाह डालें हुवे थें। इतने में एक सफेद रंग की स्कोर्पियो जो ऑन इलेक्शन ड्यूटी लिखी थी जिसे नेपाल क्षेत्र से आते देखा गया । जिसे देखने के बाद एसएसबी ने ज्यों ही वाहन को रोकना चाहा वैसे ही वाहन चालक तथा उसमें सवार व्यक्ति वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया ।

जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई तो पता चला कि वाहन में भारी मात्रा में गंजा रखा हुआ है।सफेद रंग की जप्त स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर बी-आर-10 पी- 9153 बताया जाता है। एसएसबी के स्पेशल टीम के द्वारा यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या-183/39 से 900 मीटर अंदर भरतीय सीमा क्षेत्र में किया गया है । जब्त गंजा तथा स्कॉर्पियो को बथनाहा थाना पुलिस को एसएसबी ने सुपुर्द कर दिया । जबकि जब्त गाजा का भारतीय बाजारों में अनुमति मूल्य 36 लाख रुपया बताया जाता है। एसएसबी के इस स्पेशल टीम का नेतृत्व हेड कांस्टेबल उपेंद्र पासवान कर रहे थे तथा उनके साथ दर्जनों की संख्या में जवान शामिल थे। बताते चलें की सीमा क्षेत्र में एसएसबी के द्वारा लगातार इस तरह की कार्रवाई करने से जहां तस्करों में भय का माहौल है, वहीं एसएसबी के लिए बड़ी उपलब्धि भी माना जा रहा है।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन