बिहार

एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर ला रहे 18 पीस मवेशी किया जप्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती फुलकाहा एसएसबी बीओपी सीमा क्षेत्र में जवानों ने 18 पीस तस्करी के मवेशी को जप्त करने में सफलता पाई हैं। यह कार्रवाई बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस लाल के नेतृत्व में की गई है। जिसमें तस्करी के चार गाय, चार बैल,एक भैंस,आठ गाय का बच्चा, एक भैंस का बच्चा कुल 18 मवेशी के साथ मौके से दो व्यक्ति भी गिरफ्तार हुआ है।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार व्यक्तियों में नेपाल कप्तानगंज निवासी अली मियां एवं नौशाद अंसारी शामिल है। एसएसबी के इस अभियान में निरीक्षक हरबंस लाल के साथ अन्य पांच जवान शामिल थे। कार्रवाई करते हुए मवेशी सहित गिरफ्तार व्यक्ति को फुलकाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फुलकाहा थाना पुलिस ने आज मंगलवार को गिरफ्तार मवेशी के साथ दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: