बिहार

एसएसबी ने पिकअप से पांच गाय को बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे पथरदेवा बीओपी के जवानों ने सोमवार को एक पिकअप से पांच गाय को बरामद किया है।

बताया जाता है कि सीमा स्तम्भसंख्या 184 की ओर एसएसबी की पेट्रोलिंग टीम जा रही थी। इसी दरमियान एक पिकअप चकोरवा गाँव के तरफ से आते दिखा जो पेट्रोलिंग टीम को दूर से देखते ही वापस मुड़ने लगा, यह देख पेट्रोलिंग पार्टी ने दौड़ लगाई तो तेजी से पिकअप चालक पिकप को वहीं छोड़ कर नेपाल की तरफ भाग गया।

पेट्रोलिंग पार्टी ने पीछा किया लेकिन पिकअप चालक हाथ न लग सका जिसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी ने पिकअप के पास जाकर देखा तो उसमें मवेशी भरे हुए थे। कैम्प प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने कहा जब्त मवेशी को कुवाड़ी कमलदहा में मवेशी संरक्षक को सौंप दिया गया । वहीं जब्त पिकअप को कब्जे में लेकर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए बथनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

error: