बिहार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गांधी मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को गांधी मैदान, जहानाबाद में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!