बिहार

एसएसबी ने नेपाली शराब समेत एक बाइक किया बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे कोशिकापुर बार्डर के समीप बुधवार की रात फुलकाहा एसएसबी बीओपी कंपनी कमांडर प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने बाइक पर लोड नौं सौ बोतल दिलवाले नामक शराब एवं नेपाली अंग्रेजी मेकडवाइल 16 बोतल बरामद किया है जबकि तस्कर शराब एवं बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। हालांकि जवानों ने मौके से भागे शराब तस्कर का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन तब तक नेपाल की ओर भाग निकले थे।

Advertisements
Ad 1

एसएसबी बीओपी प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में बाइक पर लोड करके भारतीय क्षेत्र कोशिकापुर होकर फुलकाहा बाजार होते हुए सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया जा रहा था जहां जवानों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा तो तस्कर बाइक एवं शराब फेक कर भागने में सफल रहे। एसएसबी बीओपी प्रभारी ने बताया कि जवानों के द्वारा लगातार शराब की बड़ी खेप पकड़ा जा रहा है और यह अभियान लगातार चलता रहेगा। बरामद शराब एवं बाइक को अररिया उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पटना पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: 48 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए गए

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

error: