बिहार

एसएसबी ने तस्करी का 6568 पीस रजनीगंधा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी 45 वीं बटालियन के बेला रिफ्यूजी कालोनी स्थित एसएसबी बीओपी के जवानों ने बार्डर के समीप बुधवार की शाम भारत से नेपाल ले जाए जा रहे 6568 पीस रजनीगंधा पान मसाला जब्त किया है। इसके साथ बाइक सवार तस्कर बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला पंचायत के तीनखंभा निवासी मो वाशिम अकरम शामिल है।

रिफ्यूजी कैंप प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौल जिले के बीरपुर से बड़ी मात्रा में बाइक पर लोड कर रजनीगंधा नेपाल ले जाया जा रहा जिसके आलोक में जवानों को तैनात किया गया जहां बड़ी कार्रवाई की गई। कैंप प्रभारी ने बताया कि ऐसे तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसएसबी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ करने के बाद कस्टम के हवाले कर दिया गया है

Related posts

चोर ने क्लीनिक के बाहर से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार!

गुरुग्राम में बाइक चोर का आतंक खत्म! शातिर 6 चोरी की बाइक बरामद, 16 गिरफ्तार!

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च