बिहार

फुलकाहा में असमाजिक तत्व के लोगों ने विद्यालय में गेट को किया क्षतिग्रस्त

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनकुन देवी प्लस टू उच्च विद्यालय में असामाजिक तत्वों के द्वारा बंद गेट के बाहर से ईंट पत्थर मार कर गेट का कब्जा तोड़ दिया गया। इसके बाद प्रधानाध्यापक मोहम्मद महफूजुल्लाह ने इसकी जानकारी फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार को दिया। इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही एसआई उमेश शर्मा पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

हालांकि जब तक पुलिस विद्यालय पहुंची की उससे पूर्व सभी असामाजिक तत्व भाग निकले। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को बताया कि लगातार नशेड़ियों के द्वारा विद्यालय के अंदर घुसकर विद्यालय में तोड़फोड़ किया गया कई मुख्य गेट का लोहा तोड़कर लेकर चले गया है। विद्यालय अवधि में असामाजिक तत्व लोग अंदर घुसकर उत्पाद मचाते रहते हैं। पूर्व में भी कई जगहों पर तोड़कर रड़ निकाल कर लेकर चले गया है।

Related posts

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

बांकीपुर उपचुनाव : पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने चलाया सघन प्रचार अभियान

बांकीपुर में भारी बहुमत से जीतेगा एनडीए, विकास के मुद्दे पर जनता देगी आशीर्वाद : रविशंकर प्रसाद‎

error: