बिहार

एसएसबी ने स्कॉर्पियो में लदे 98 किलो गाजा किया बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार


अररिया, रंजीत ठाकुर  इंडो नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला एसएसबी ई कंपनी के जवानों ने रविवार की देर रात गस्ती के दौरान चार चक्का स्कॉर्पियो वाहन से 98 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी ई कंपनी बीओपी बेला के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह अन्य आठ जवानों के साथ सीमा स्तंभ संख्या 197/04 के पास गस्त कर रहा था। कि सूचना मिली कि एक उजला रंग के स्कॉर्पियो वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या बी० आर० 38 ए०सी०2924 से नेपाल की ओर से गाजा का बड़ी खेप लेकर भारतीय क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही जवानों ने नाका लगा दिया।

कुछ ही देर बाद उक्त स्कॉर्पियो लेकर तस्कर पहुंच गया। जवानों ने घेरकर स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच किया तो पीछे डिक्की से उजले रंग के दो बोरे में गांजा बरामद हुआ। जिसे जप्त कर बसमतिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशिकापुर बनेलिपट्टी वार्ड-13 निवासी श्याम कुमार मंडल पिता नंदलाल मंडल बताया गया है। आवश्यक पूछताछ के बाद मामला दर्जकर सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: