बिहार

एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर

अररिया, रंजीत ठाकुर : सोमवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) की उपस्थिति में बाह्य सीमा चौकी “जी” समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव घुरना में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाकर नागरिक कल्याण कार्यक्रम किया गया।

मानव चिकित्सा शिविर में डॉ. मिस लीला सहायक कमांडेंट चिकित्सा) 56वीं वाहिनी मुख्यालय स.सी.ब.बथनाहा के द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के चिकित्सालय शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय ग्रामीणों मरीज को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मानव चिकित्सा शिविर में 111 सीमावर्ती ग्रामीण मरीज लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।
इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के संजीव कुमार द्वितीय-कमान- अधिकारी,के अलावे 15 अन्य कार्मिक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार

error: