बिहार

एसएसबी जवानों ने 1350 बोतल शराब बरामद किया, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा से सटे पथरदेवा में 56 वीं वाहिनी एसएसबी जवानों ने तस्करी का 1350 बोतल नेपाली शराब जप्त किया। तस्कर जवानों को देख मौके से फरार हो गया।

यह कार्रवाई फुलकाहा एसएसबी कैंप अधीनस्थ पथरदेवा सीमा चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में स्पेशल गश्ती टीम के द्वारा सूचना के आधार पर सीमा पिलर संख्या-186/1 के समीप की गई है। चौकी प्रभारी सूरत सिंह चौहान ने कहा जप्त शराब अज्ञात तस्कर के विरुद्ध कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान