बिहार

एसएसबी जवानों ने नेपाली नासपाती सहित दो साइकिल किया जप्त!


अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे एसएसबी56 वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार को मुख्यालय कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में दो साइकिल पर नेपाल से तस्करी कर ला रहे नेपाली नासपाती को धरदबोचा। जिसे जप्त कर वजन करने पर 215 किलो बताया। यह कार्रवाई जोगबनी बीओपी अंतर्गत सीमा स्तंम्भ संख्या-182/15 लगभग एक सौ मीटर अंदर भारतीय तरफ मधुबनी गांव में जवानों के द्वारा की गई है।

यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब दो साइकिल सवार व्यक्ति बोरे में नाशपाती लेकर नेपाल के तरफ से भारतीय क्षेत्र पहुंचा, जहां दोनों व्यक्ति ने एसएसबी जवानों को देख साइकिल छोड़कर नेपाल के तरफ भाग निकला। एसएसबी जवानों के अनुसार जप्त नाशपाती व साइकिल की कागजी कार्रवाई कर आज मंगलवार को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: