बिहार

शराब के साथ एक बाइक को एसएसबी जवानों ने किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): इंडो नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा एसएसबी कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के निर्देश में जवानों ने शनिवार अहले सुबह करीब 4:05 बजे गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान शराब के साथ एक अपाचे बाइक को जप्त करने में सफलता पाई।

इस बाबत कैंप प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नवाबगंज पंचायत के चैनपुर गांव के रास्ते तस्कर नेपाल के तरफ से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम लीडर एएसआई तेग चंद के नेतृत्व में है जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 187 के 14 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद नेपाल के तरफ से एक अपाचे बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-BR-11-AB-1752 लेकर एक व्यक्ति आ रहा था। जैसे ही जवानों को देखा व्यक्ति ने बाइक छोड़ नेपाल की तरफ भाग निकला।जब बाइक पर रखें बैग को तलाशी किया गया तो बैग के अंदर से 80 बोतल दिलवाले नामक नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ।जिसे जप्त कर कैम्प लाया गया। कागजी खानापूर्ति के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: