बिहार

एसएसबी जवानों ने 70 लीटर तस्करी का डीजल किया जप्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती एसएसबी जवानों ने नेपाल से तस्करी कर बाइक से ला रहे 70लिटर डीजल को किया जप्त। मौके से एक व्यक्ति को भी धरदबोचा. मिली जानकारी के अनुसार फुलकाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी के प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडे के नेतृत्व में जवानों ने सोमवार के शाम सीमा पिलर संख्या-187(pp-75) से ढाई किलो मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में बाइक पर नेपाल से ला रहे हैं, प्लास्टिक के 2 गैलन में 70 लीटर डीजल के साथ एसएसबी जवानों ने धर दबोचा। दबोचे गए सामग्री का कागजी खानापूर्ति के बाद मंगलवार को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया गया है। इसकी जानकारी कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश पांडे ने दी है। यह कार्यवाही एएसआई शोभा सिंह के द्वारा स्पेशल पेट्रोलिंग में की गई है।

Related posts

निःशुल्क बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

गोरखपुर में ₹40 करोड़ की लागत की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए आदित्य नाथ योगी

प्रीता वर्मा ने बिहार पुलिस DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाला

error: