बिहार

एसएसबी जवानों ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स को किया जप्त, तस्कर हुआ फरार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी जोगबनी बीओपी के जवानों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात्रि करीब 1:30 बजे बॉर्डर पिलर संख्या 180/20 से करीब 5 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में तस्करी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स को जप्त कर लिया,जबकि तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला। जप्त किये गए ड्रग्स में 91 पीस डायलेक्स डीसी कफ सिरप शामिल है. इस अभियान का नेतृत्व मुख्य आरक्षी पंकज दुबे कर रहे थे, जबकि इस अभियान में अन्य जवान भी शामिल थे. जप्त किये गए ड्रग्स की कागजी कार्रवाई करते हुए जवानों ने जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: