क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने पिस्टल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने गस्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 500 ग्राम गाजा, एक अपाचे बाइक बीआर- 38- 58 62 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को समय करीब शाम 03:40बजे बीओपी इंस्पेक्टर हरबंस लाल के नेतृत्व में मुख्यआरक्षी सुबोध सिंह नेगी,लोकनाथ तथा आरक्षी दुलाल रॉय, एवं बालू राम के साथ गस्त किया जा रहा था

Advertisements
Ad 1

उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में एक युवक आपत्तिजनक सामान लेकर सीमा पिलर संख्या 187/01 के समीप से आ रहा है। सूचना मिलते ही उक्त स्थान पर जवानों ने पहुंचकर नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद लाल रंग के अपाचे बाइक से फुलकाहा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी रवि कुमार उम्र 19 वर्ष आ रहा था, जिसे रोककर जवानों ने तलाशी किया तो उसके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस,एवं गाजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक व जप्त सामान को एसएसबी के द्वारा कागजी कार्रवाई कर फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: