बिहार

चोरी की मोटरसाइकिल व मास्टर चाभी के साथ दो बाइक चोर गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): अनुमंडल क्षेत्र में बाइक चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को चौक थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि बुधवार को बाईपास थाना के कर्मलीचक निवासी राज विक्की मेहता पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर मोटरसाइकिल लगा कर कहीं गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया।

राज विक्की मेहता जब वापस अपनी मोटरसाइकिल लेने उसी जगह पहुंचे तो देखा की उनकी मोटरसाइकिल गायब है। तभी पीड़ित को आभास हुआ कि बाइक चोर चोरी की मोटरसाइकिल को ठिकाने लगाने के लिए नाव के जरिए गंगा पार ले जाते हैं। इसी अनुमान के साथ पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल की तलाश करते-करते कंगन घाट के रास्ते होते हुए गंगा नदी किनारे पहुंचा। जहां पीड़ित ने देखा कि दो अज्ञात चोर किला घाट पर मोटरसाइकिल लिए खड़ा है जिसे नाव के जरिके गंगा उस पार भेजने की तैयारी में लगा है। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी चौक थाना पुलिस को दिया।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों को किला घाट से धर दबोचा और थाने ले आया। साथ ही दबोचे गए चोरों के पास से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल और एक मास्टर चाभी भी बरामद कर लिया। थाना लाकर दोनों चोरों से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपनी पहचान मालसलामी थाना के बड़ी बगीचा निवासी अनिल चौरसिया और दाहू चक नगला निवासी सन्नी कुमार के रूप में बताया। दोनों ने पूछताछ के क्रम में बताया की मोटरसाइकिल चोरी कर गंगा के उस पार ले जाते हैं जहां तीन से पांच हजार रुपये में बेच देते है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध कर्मलीचक निवासी राज विक्की मेहता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: