क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने तस्करी के गांजा के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना थाना अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित सशस्त्र सीमा बल घूरना के इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात सीमा स्तम्भ संख्या- 191 थाना के समीप एक नेपाल नंबर बाइक सहित तस्करी के गाजा के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा।वहीं जवानों को देख अन्य तीन व्यक्ति भागने में रहा सफल।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति ग्राम-घुसकी वार्ड संख्या-06 नेपाल सुनसरी निवासी मोहम्मद सजाबुल मियां, पिता मोहम्मद कबरुल मियां बताया गया है। गिरफ्तार सजाबुल ने अपने बयान देते हुए बताया है कि गाजा नेपाल से लेकर घूरना निवासी मोहम्मद बारीक,मोहम्मद समीम,तथा पथराहा निवासी मोहम्मद समीम आ रहा था। थाना के पीछे नेपाल सीमा पर उक्त व्यक्ति में से दो व्यक्ति थैला लेकर मेरे बाइक पर आ बैठा हमलोग जैसे ही भारतीय क्षेत्र में पहुँचे की एसएसबी जवानों ने हम लोगों को रोकने लगे जैसे ही अपनी बाइक को रोका कि पीछे में बैठे दो व्यक्ति बाइक से उतर कर भाग निकला। इस बाबत बीओपी इंस्पेक्टर ने बताया कि तलाशी के बाद थैले से एक किलो तस्करी का गाजा,5000 रुपया नेपाली करेंसी बरामद हुआ।गाजा व नेपाली बाइक- को०23प०-5493 सहित कैम्प लाया गया।कागजी खानापूर्ति के बाद रविवार को घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। एसएसबी के इस अभियान में उप निरीक्षक शोभा सिंह एवं अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: