बिहार

अररिया में एसएसबी जवान की पोखर में डूब जाने से मौत हो गई

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के पलासी वार्ड संख्या दो निवासी एसएसबी जवान अजित कुमार सहनी उम्र 35 बर्ष पिता रामेश्वर सहनी के शनिवार के रात एक निजी पोखर में अचानक डूब जाने से मौत हो गई। अजित 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय बथनाहा अंतर्गत जोगबनी के भेड़यारी बीओपी में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थे। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के फेना बेलाही के एक निजी पोखर में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान अजित कुमार सहनी (34) पिता- रामेश्वर सहनी अपने छुट्टी के दिनों में शनिवार के देर शाम अपने घर से निकल कर घूमने गया था। उनके साथ दो भाई भी था। तीनों अपने-अपने मोबाइल फोन पर बात करते आगे पीछे जा रहे थे उसी दौरान अजित कुमार दोनों भाइयों से पीछे हो गए। जब भाइयों ने पीछे पलटकर देखा तो अजित नहीं था।

खोज बीन करने पर पास के ही एक पोखर में डूबा हुआ देखा होहल्ला कर आस पास के लोगों को बुलाया और पोखर से बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी ग्रामीण के द्वारा बथनाहा थाना पुलिस को दिया गया। मौके पर बथनाहा थानाध्यक्ष राजबीर कुमार साहू ने दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। अजित अपने पीछे पत्नी, एक 13 वर्षीय पुत्र आयुष व 9 वर्षीय एक पुत्री वंदना को छोड़ चले गए । मृतक अजित कुमार की पत्नी का नाम कल्पना है। जिसका रो रो कर बुरा हाल बन गया है। परिवार में शोक का माहौल है। उनकी पोस्टिंग जोगबनी थाना क्षेत्र के भेड़ियारी एसएसबी कैंप में थी। वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने की संभावना है। वहीं आज रविवार को जैसे-जैसे घटना की जानकारी क्षेत्र के लोगों को मिला वैसे ही जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना देने मृतक के घर पहुंच गए। हिंदू रीति रिवाज के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

error: