बिहार

एसएसबी ने मानिकपुर में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, एक बाइक जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी स.सी.ब.बथनाहा के कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “ए” समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव यादव टोला मानिकपुर में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 189/3 के समीप लगभग 150 मीटर अंदर भारत साइड में तस्करी का 90 बोतल शराब जब्त किया है। जिसका कुल- वजन 27 लीटर बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

जबकि तस्करी में प्रयुक्त एक लाल रंग की बाइक भी जप्त कर लिया। यह कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल की विशेष गश्त टीम के द्वारा किया गया है। जिसमें एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद उत्पाद विभाग अररिया को सुपूर्द किया गया।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: