बिहार

परसा के स्व. रवींद्र नाथ जी की पुण्यस्मृति में श्रद्धांजलि सभा

फुलवारीशरीफ, अजित। शनिवार क़ो स्वर्गीय रवींद्र नाथ जी की पुण्यस्मृति में संपतचक अजीमचक स्थित प्रांगण में आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल रविदास विशेष रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने स्व. रवींद्र नाथ जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि स्वर्गीय रवींद्र नाथ जी का जीवन समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और प्रेरणादायी विचारों से परिपूर्ण रहा. उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया. विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी स्व. रवींद्र नाथ जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

error: