बिहार

तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला सशक्तिकरण व जेंडर संवेदनशीलता पर सेमिनार आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “महिला सशक्तिकरण एवं जेंडर संवेदनशीलता” विषय पर एक विचारोत्तेजक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मदर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गुलिस्ता खातून ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण और जेंडर संवेदनशीलता के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सविता सिंह ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया और कहा कि शिक्षित एवं जागरूक महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है. वहीं डायरेक्टर इकबाल अहसन ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में महिलाओं की शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। सेमिनार में बी.एड. के दोनों सत्रों के प्रशिक्षुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. इस दौरान अंकित, अंजलि, आसिफ, आंशिक आदि छात्र-छात्राओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर विषय पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: