बिहार

एसएसबी ने देर रात 1350 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया


अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज के भारत नेपाल सीमा के समीप फुलकाहा में अवस्थित एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में गुरुवार के देर रात जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप एक तस्कर को 1350 बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब के साथ धरदबोचा। मौके से तीन बाइक भी जप्त कर लिया।

वहीं जवानों को देख अन्य तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के कोशिकापुर निवासी मोहम्मद अख्तर है। बीओपी प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार ने कहा जप्त बाइक और शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति की कागजी कार्रवाई कर शुक्रवार को उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: