बिहार

एसएसबी ने जोगबनी में 33 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा


अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56 वीं वाहिनी जोगबनी के “सी कंम्पनी” के जवानों ने इंडो नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-180/01 के समीप एक व्यक्ति को 33 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ धरबोचा। यह कार्रवाई जोगबनी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड नंबर-03 में सोमवार के शाम की गई है। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार व्यक्ति फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी गांव निवासी सुनील कुमार पिता विनोद पासवान है।

वहीं एसएसबी के अधिकारी ने गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ कर कागजी कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया। जोगबनी थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

रक्षाबंधन पर पार्षद अंजली राय ने मुख्यमंत्री और विधायक को बांधी राखी, जनहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

“शिक्षक त्रस्त, नेता मस्त” की राजनीति अब नहीं चलेगी

दानापुर में RPS मोड़ से PGS मोड़ तक अवैध खटालों पर लोगों में आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई में कई गायें पकड़ी गईं

error: