बिहार

एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवानों ने दस किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर रविवार की रात्रि 56 वीं वाहिनी एसएसबी फुलकाहा के स्पेशल टीम के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के 10 किलो गांजा के साथ दो नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं तस्करी में प्रयुक्त पल्सर बाइक को भी जप्त कर लिया। यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र सीमा स्तंभ संख्या-187 कोशिकापुर गांव के समीप की गई है। गिरफ्तार तस्कर सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिला के कप्तानगंज निवासी सुनील मेहता उम्र 23 बर्ष पिता चितनारायण मेहता एवं दूसरा रामानंद मेहता उम्र 32 बर्ष पिता बौकाई मेहता बताया गया है।

एसएसबी जवानों के द्वारा गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद जप्त गाजा सहित फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। इस बाबत फुलकाहा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जप्त गाजा के साथ गिरफ्तार व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आवश्यक पूछताछ के बाद आज सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। एसएसबी के इस अभियान में कई जवान व पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

उम्मीद राइज फाउंडेशन और रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के बीच इंटर्नशिप को लेकर समझौता

कोल्ड ड्रिंक के गोदाम की आड़ में रखा था शराब का जखीरा, 1062 लीटर विदेशी शराब बरामद!

error: