बिहार

एसएसबी 56वीं वाहिनी व नेपाल एपीएफ के जवानों ने सीमा पर किया ज्वाइंट पेट्रोलिंग

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 56 वीं मुख्यालय के बथनाहा के अधीनस्थ सीमा चौकी पथरदेवा के जवानों व नेपाल एपीएफ के जवानों रविवार को बॉर्डर पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया। ज्वाइंट पेट्रोलिंग के दौरान पैदल चलते हुए दोनों देशों के जवानों ने बार्डर पीलर संख्या-186/1 पाल टोला से 186 सीमा स्तम्भ के बीच संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। कमांड उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में दोनों पड़ोसी देशों के जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या के बीच घंटों तक पेट्रोलिंग करते हुए नो मेंस लेंड, बार्डर के सभी पीलरों का जांच करते हुए सीमा से जुड़े विभिन्न सूचनाओं का आदान-प्रदान किया।

Advertisements
Ad 1

कंपनी कमांडर श्री चौहान ने बताया की पड़ोसी देश नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा पर संयुक्त गश्ती अभियान चलाना हमारा एक रूटीन वर्क है। उन्होंने बताया कि सीमा पर तस्करी,नो मेन्स लैंड पर अतिक्रमण एवं असामाजिक गतिविधियों को रोकने के साथ असमाजिक तत्वों के बीच दहशत का माहौल बनाये रखने के उद्देश्य से यह सँयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है। सँयुक्त गश्ती अभियान में एसएसबी व नेपाल एपीएफ के दर्जन भर जवान शामिल रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जदयू नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने पहुंचकर समर्थकों ने जताया विरोध

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना की एक और उपलब्धि, डॉ. पंकज कुमार ने स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित पीईटी/सीटी फेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

error: