बिहार

खेल छात्रों के लिए बहुत आवश्यक है, स्वस्थ शरीर में ही निवास करता है स्वस्थ मस्तिष्क

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक खेल समारोह का पुरस्कार वितरण बुधवार को श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय के गुरु अर्जन देव सभागार में वेट लिफ्टिंग तथा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के इन्टर कॉलेज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओ का पुरुस्कार वितरण किया गया। प्रो ०(डॉ०) शिव चंद्र सिंह खेल पदाधिकारी, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कनक भूषण मिश्र के कर कमलों से संपन्न हुआ। खेलकूद में आयोजित पुरस्कार वितरण में प्रथम स्थान वाले छात्र/छात्रों को गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट, द्वितीय स्थान वाले को सिल्वर मेडल तथा सर्टिफिकेट एवं तृतीय स्थान वाले को ब्रोंज मेडल तथा सर्टिफिकेट का वितरण किया गया।

महाविद्यालय में पूर्व में आयोजित खेल समारोह 2018-2019 तथा 2019-2020 में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को भी सर्टिफिकेट दिया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के कीड़ा प्रभारी सह-भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार ने आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ एव साल देकर स्वागत किया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ०करुणा राय ने खेल के महत्व को दर्शाया।

Advertisements
Ad 1

डॉ० अंबुज किशोर झा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में खेल का महत्व काफी बढ़ गया है। छात्रों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है तथा इसेके संसाधन जुटाना महाविद्यालय का दायित्व बनता है। इस अवसर पर डॉ० अरविंद कुमार सिंह अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि खेल छात्रों के लिए बहुत आवश्यक है स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। डॉ० अरुण कुमार, परीक्षा नियंत्रक ने अपना सारगर्भित भाषण दिया। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि छात्रों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जाए तथा आप अपना जज्बा बनाए रखें। मुख्य अतिथि ने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को आठ प्रकार के खेल के मामले को आगे बढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लायक बनाया जाएगा।

इस अवसर पर वितेक्षक (व्यय) डॉ० फजल अहमद, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ० ज्योति शंकर सिंह, डॉ० सुबोध कुमार, डॉ० मो०अब्बास अहमद, डॉ०अनिल कुमार सिंह, डॉ० इस्लाम अहमद,डॉ० अखिलेश कुमार, डॉ०नंद कुमार यादव,डॉ० रेश्मा सिन्हा, IQAC के प्रमुख डॉ०विकास कुमार सहित शिक्षकेतर कर्मचारी गण, छात्र-छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ उमेश कुमार ने किया।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: