फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रंजन कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान पटना, नालंदा और नवादा से बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता एवं समर्थक मौजूद रहे।
डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सम्मानजनक वेतनमान, ग्रेड पे और पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए वे प्रभावी ढंग से आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वे नेता बनने के लिए नहीं, बल्कि शिक्षकों की आवाज बनने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं. शिक्षकों का सम्मान और स्वाभिमान उनके लिए सर्वोपरि है। नामांकन के दौरान शिक्षकों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के डॉ. रंजन कुमार के संकल्प के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
