बिहार

महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कार्यक्रम आयोजित

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): जीतू लाल लेन स्थित किसलय इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को मैनकाइंड हॉस्पिटल, किसलय इंटरनेशनल स्कूल एवं जॉनसन एंड जॉनसन के संयुक्त तत्वधान में महिला दिवस एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर महिलाओं के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन पटना की महापौर सीता साहू, इंदिरा आईवीएफ की डॉक्टर सोनाली गुप्ता, जॉनसन एंड जॉनसन के रतन श्रीवास्तव, स्कूल के निदेशक प्रमुख विनोद किसलय और स्कूल की प्राचार्या सरोज जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महिलाओं के लिए फ्री चेकअप की व्यवस्था की गई जिसमें पटना के जाने-माने डॉक्टर फ्री चेकअप में भाग ली। इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल के द्वारा फ्री ब्लड, टेस्ट फ्री, बीपी टेस्ट फ्री, यूरिन टेस्ट, शुगर टेस्ट व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिला के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। वहीं इस अवसर पर 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में जसप्रीत सिंह गिल, इंजीनियर सक्षम किसलय, आनंद तिवारी, बंटी कुमार, रितु द्विवेदी, मोनिका कुमारी, सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, मंगेश गवंकर् आदि लोग उपस्थित थे इस कार्यक्रम में 65 महिलाओं की फ्री हेल्थ चेकअप और फ्री टेस्ट की गई। अन्त मे धन्यवाद ज्ञापन डॉ० वेदिका किसलय के द्वारा किया गया।

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: