बिहार

तेज रफ्तार मैजिक वाहन पलटा, 8 लोग हुए घायल

IMG 20210615 WA0072

जमुई(मो० अंजुम आलम): सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम औरैया गांव के समीप तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक पर सवार एक दर्जन लोगों में से 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉ. अरविंद कुमार द्वारा इलाज किया गया है। वहीं घायलों में एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजुनार गांव निवासी राहुल कुमार, राजनंदन कुमार, पिंटू कुमार, रिंकेश कुमार, नीतीश कुमार, चरित्र मिस्त्री, नागेश्वर शर्मा, केदार शर्मा के रूप में हुई है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वे लोग मैजिक वाहन से सोनो स्थित झुमराज स्थान पाठा की बलि देने गए थे। जहां से लौटने के दौरान सामने से आ रही एक ट्रक द्वारा चकमा देने के बाद चालक संतुलन खो दिया और गति तेज होने की वजह से मैजिक वाहन सड़क पर ही पलट गई। वहीं दुर्घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल किया गया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!