बिहार

दानापुर रेल उपखंड में विशेष अभियान, यात्रियों को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश

20260219 105056

दानापुर, रॉबीन राज। रेल पुलिस उपाधीक्षक कंचन राज के नेतृत्व में रेल उपखंड अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, पोर्टिको एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया। अभियान के दौरान रेल पुलिस बल द्वारा स्टेशन परिसर में गश्ती बढ़ाई गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। साथ ही यात्रियों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे किसी भी अंजान व्यक्ति के झांसे में न आएं, बिना वैध टिकट के ट्रेन में यात्रा न करें तथा अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें।

रेल पुलिस उपाधीक्षक कंचन राज ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे। रेल पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल पुलिस या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं