बिहार

पटना में यातायात सुधार के लिए विशेष कार्रवाई, 64 वाहनों का चालान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर मंगलवार को जीपीओ गोलंबर एवं बुद्ध मार्ग क्षेत्र में सड़क अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस उपाधीक्षक पंचम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम ने सक्रियता से अतिक्रमण हटवाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 64 वाहनों का चालान किया गया, जिससे ₹40,000 का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने बताया कि शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़क पर अतिक्रमण से बचें, ताकि सभी के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

error: