बिहार

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती की तैयारी को लेकर सोनू कुशवाहा ने की बैठक

नालंदा, राकेश। नालंदा राष्ट्रीय लोक जनता दल के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में नालंदा जिला में बैठक रविवार को गंगा मैरिज हाल सोहसराय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने की बैठक में जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने बताया कि 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में पूरे बिहार से राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा करेंगे।जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का सपना था कि हर किसी को न्याय के साथ विकास मिले। स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था निश्चित रूप से अंतिम पंक्ति के लोगों को मिलनी चाहिए।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नालंदा जिले से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं को सूचना दिया जा रहा है।

Related posts

बैंकॉक के वाट अरुण मंदिर की तर्ज पर बना मां काली का भव्य पंडाल, 10 दिनों तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

दीपावली और छठ को लेकर फुलवारी थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

स्मैक तस्करों को 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में एक सिपाही गिरफ्तार, सात पुलिसकर्मी फरार