बिहार

ईश्वर दिव्यांग कल्याण समिति के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

नालंदा, राकेश। नालंदा बिहार शरीफ दिव्यांग जनों को UDID कार्ड के बारे में तथा उन सभी प्रकार के लाभ सरकार के द्वारा मुहैया कराई जाती है। उसके बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पंचायत के मुखिया श्रीमती मंती देवी एवं पंचायत समिति अमित कुमार सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर संस्थान के सचिव राजेईश्वर कुमार ने बताया कि सबसे पहले मुखिया जी श्रीमती मंतती देवी एवं पंचायत समिति अमित कुमार सिंह को आभार प्रकट करता हूं।

कि इन्होंने दिव्यांग के विषय में सोने का काम किया। और हम सभी पंचायत के मुखिया एवं शहर के वार्ड पार्षदों से अनुरोध करते हैं कि सबको अपने-अपने पंचायत एवं वार्ड में सिविर लगाना चाहिए। आज समाज में सबसे दबे कुचले इंसान है। वह हमारे दिव्यांग के भाई है और उनको कहीं रिस्पांस नहीं दिया जाता है। इस अवसर पर ऑफिस फौजिया प्रवीन, तथा फील्ड कार्यकर्ता मेहर, सुरुची, दरकशा प्रवीन,भी उपस्थित थी।

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका