बिहार

सोने लाल पासवान एवं अर्पणा कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव,विधायक श्री विनोद जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद , श्रीमती मधु मंजरी, प्रदेश महासचिव इंजीनियर प्रभास कुमार, राजद नेता गोपी किशन, शिवनंदन साहू की उपस्थिति में श्री सोने लाल पासवान, श्रीमती अर्पणा कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, विनोद जायसवाल ने राजद की सदस्यता रसीद के साथ राष्ट्रीय जनता दल के प्रतीक चिन्ह का गमछा, टोपी और लालू जी के कार्यकाल पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने कहा कि नीतीश सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है,क्योंकि बिहार में सरकार कहीं कार्य करती हुई नहीं दिख रही है। इन्होंने आगे कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है, सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। सरकार के स्तर से भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का रूप दे दिया गया है, जिसके कारण आमजन त्रस्त और परेशान है। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव ने कहा कि चिराग पासवान सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर करना चाहते हैं और इनका दलितों के प्रति कोई सोच और विचार नहीं है। 65% आरक्षण की चोरी करने वालों के साथ सत्ता में साझेदारी करना यह बताता है कि उनके विचार कहां चला गया है।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

21 वर्षीय युवक के लापता होने पर परिजनों ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए बनाया देश का पहला क्रांतिकारी और बेहद हल्का उपकरण ‘सरज रिट्रैक्टर’

error: