क्राइमबिहार

सोफा-दीवान पॉलिश करने वाला कारीगर तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में अनहोनी की आशंका

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के इसोपुर अधपा मोहल्ला निवासी लल्लू मिस्त्री का 25 वर्षीय पुत्र मो० एहसान बीते 12 जुलाई से रहस्यमय ढंग से लापता है. एहसान सोफा और दीवान की पॉलिशिंग का कारीगर है. परिजनों के अनुसार वह सुबह 5 बजे बाल कटवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अब तक घर नहीं लौटा है.

उसने चेक शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखा था. जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने हर संभावित जगह तलाश की, रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली। अब 15 जुलाई हो चुका है, लेकिन तीन दिनों से बेटे की कोई खबर नहीं है. परिजन लगातार थाने का चक्कर काट रहे हैं. घर में कोहराम मचा है. परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है।

Advertisements
Ad 1

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि युवक को जल्द से जल्द बरामद किया जाए. वहीं मोहल्ले में तनाव का माहौल है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग क्यों नहीं मिला है। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच जारी है।

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन

error: