क्राइमताजा खबरेंबिहार

50 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार..!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): इनदिनों लगातार अवैध रूप से नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले तस्कर काफी सक्रिय है वहीं पटना पुलिस भी काफी सतर्क हो गई है और नशीले पदार्थों के तस्करी करने वाले पर नकेल कसने के लिए सदैव ततपर रहती है ताज़ा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का जहाँ कल देर शाम पुलिस गस्ती के दौरान महात्मा गाँधी सेतु पर मारुति कार को रोका गया. रोकवाने के बाद जब पुलिस ने मारुति की तलाशी ली तो डिक्की से गांजा बरामद हुआ.

वहीं इस पूरे मामले पर आलमगंज थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मारुति कार से 50 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है वहीं उन्होंने बताया की वैशाली से सोनू सिंह नामक व्यक्ति गांजा लेकर पटना राजेन्द्र नगर डिलीवरी के लिए जा रहा था वहीं उन्होंने बताया कि सोनू सिंह बिदुपुर वैशाली का रहने वाला है और उसे बिदुपुर के रहने वाले विनोद राय ने गांजा लेकर भेजा था।वहीं उन्होंने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्कर सोनू सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related posts

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

error: