बिहार

फुलकाहा पुलिस की हिरासत में गिरफ्तार तस्कर, जब्त शराब व बाइक

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बथनाहा बीरपुर सड़क मार्ग में लक्ष्मीपुर चौक से पश्चिम 106 बोतल नेपाली दिलवाले नामक शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां आवश्यक पूछताछ करने के बाद उसे मेडिकल जांच करने के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद शराब तस्करी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया दिया गया।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गनसार गांव निवासी राजनंदन कुमार यादव पिता शालिग्राम यादव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तस्कर रविवार को 106 बोतल शराब नेपाल से बार्डर के रास्ते से बाइक पर मानिकपुर से फुलकाहा होते हुए सुपौल की ओर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में फुलकाहा थाने के एसआई अरुण कुमार सिंह समेत पुलिस बल शामिल थे। मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नेपाली शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार तस्कर को प्राथमिकी दर्ज के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।

Related posts

इंदौर पटाखा फै्ट्री अग्निकांड में नरपतगंज के दो मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम

उच्च रक्तचाप दिवस : सभी अस्पतालों में मनाया जा रहा उच्च रक्तचाप दिवस

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में तस्करी का सामान जब्त!

error: